फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक और बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 31 May 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। तकनीकी विवि ने 14 मई को प्रवेश परीक्षा करवाई थी। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। तकनीकी विवि ने 14 मई को प्रवेश परीक्षा करवाई थी। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लिए 3185 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। वहीं, बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए 2,651 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बीटेक और बी फार्मेसी (संयुक्त) के लिए 467 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


यूजी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश के लिए परीक्षा में कुल अंक के 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य हैं। परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें