फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: काउंसलिंग के लिए इस दिन से करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 08 Jun 2023 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 तकनीकी विवि और संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बीफार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बी आर्क सहित अन्य विषयों की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि और संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बीफार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बी आर्क सहित अन्य विषयों की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। नौ जून से पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसके लिए पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीटेक (लेटरल और डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल और डायरेक्ट एंट्री), बीबीए, बीसीए, बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीआर्क , एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी और पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। नौ जून से पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विषय में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर लगी सूचना विवरणिका में देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा (कॉमन एट्रेंस टेस्ट) दी है, उन्हें भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बीटेक में डायरेक्ट एंट्री के लिए जेईई मेन परीक्षा देने वाले को भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जल्द की उपरोक्त विषयों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें