फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: विद्यार्थियों को बैंकिंग, बीमा क्षेत्र में नौकरी देने के लिए समझौता

Fri, 17 May 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बैंकिंग आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और बैंकिंग आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आईएफएम बैंकिंग वित्त सेवा और बीमा क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण देता है और उसके बाद उन्हें विभिन्न निजी बैंकों में नौकरी प्रदान करता है।  तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर और अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव की अगुवाई में आईएफएम के निदेशक मनोज सहगल व बीडीएम केवल सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि तकनीकी विवि के यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को आईएफएम छह माह का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा और उसके अलावा खाने और रहने की व्यवस्था भी उन्हीं की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईएफएम का हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम से साथ भी समझौता है, तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता ही रहता है। उन्होंने कहा कि जून माह में यूजी और पीजी के पास आउट विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए कंपनी में भेजा जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें