फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डी-फार्मेसी परीक्षा में पकड़े 93 नकलची

Tue, 08 Aug 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जून-जुलाई में इंजीनियर डिप्लोमा और डी-फार्मेसी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जून-जुलाई में इंजीनियर डिप्लोमा और डी-फार्मेसी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया। इनमें से 26 अभ्यर्थी सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही निगरानी के दौरान पकड़े गए।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरों की मदद 93 अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया, जिनके यूएमसी केस बनाए गए हैं। इनमें से 26 यूएमसी के मामले सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़े गए हैं।

यूएमसी के मामलों की सुनाई बोर्ड कार्यालय में 17-18 अगस्त को सुबह 11 बजे रखी गई है। उन्होंने संबंधित छात्रों को उनके पते के अनुसार यूएमसी कमेटी के समक्ष पक्ष रखने के लिए सूचना पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का पक्ष सुनने के बाद ही तय किया जाएगा कि उनकी परीक्षा को रद्द करना है या उन्हें एक और मौका देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें