फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 5 अगस्त से नेशनल सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी हिमाचल की टीमें

Wed, 19 Jul 2023 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नाहन (सिरमौर)

सार

हिमाचल की दोनों टीमें एक अगस्त को कांगड़ा से पुडुचेरी रवाना हो जाएंगी। प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से दोनों टीमों के लिए कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 20 जुलाई से विशेष कोचिंग शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बास्केटबाल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त में पुडुचेरी में होने वाली 48वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें भाग लेंगी। हिमाचल की दोनों टीमें एक अगस्त को कांगड़ा से पुडुचेरी रवाना हो जाएंगी। प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से दोनों टीमों के लिए कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 20 जुलाई से विशेष कोचिंग शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को दस दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि नेशनल अंडर-13 सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुडुचेरी में हो रहा है। प्रदेश की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों का चयन कर लिया गया है। संघ की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के जाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीमें चयनित

 सिरमौर जिला बैडमिंटन संघ ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की विभिन्न आयु वर्गों की टीमों का चयन किया है। संघ के महासचिव नितिश शर्मा ने बताया कि अंडर-19 और वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 3 से 6 अगस्त तक धर्मशाला में होगी। शेष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी। लड़कों के वर्ग में अंडर-19 एकल में दिव्यांश, निकुंज रमौल, यशस्वी नेगी, कार्तिकेय ठाकुर, अंडर-19 युगल में यशस्वी नेगी और कार्तिकेय ठाकुर, गौरव पुंडीर, निकुंज पुंडीर को टीम में चुना गया है। इसी आयु वर्ग में लड़कियों की एकल टीम में तेजस्विनी ठाकुर, स्वाती, रिद्धि पंवार और नौशी रमौल का चयन किया गया है।

अंडर-19 मिश्रित युगल में कुशल ठाकुर व स्वाति को चुना गया है। वरिष्ठ वर्ग में पुरुष एकल में हर्षित नौटियाल, रक्षित, लक्ष्य कुमार व अभिषेक, महिला एकल में तेजस्विनी ठाकुर, नौशी रमौल और स्वाती, जबकि वरिष्ठ वर्ग के मिश्रित युगल में भारत सिंह व रिद्धि पंवार को टीम में जगह दी गई है। अंडर-17 लड़कों के एकल वर्ग में दिव्यांश ठाकुर, यशस्वी नेगी, निकुंज रमौल, कार्तिकेय ठाकुर, लड़कियों में रिद्धि, नौशी रमौल, स्वाती और कशिश, लड़कों के युगल वर्ग में यशस्वी नेगी और कार्तिकेय ठाकुर, गौरव पुंडीर और निकुंज रमौल का चयन किया गया है।

अंडर-15 लड़कों के एकल वर्ग में निकुंत रमौल, कृशांत पांडे, ईशान पुंडीर और प्रत्युश, लड़कियों में नौशी रमौल और रिद्धि पंवर, लड़कों के युगल वर्ग में निकुंत रमौल, कृशांत पांडे, आशीष शर्मा, आदर्श टीम में होंगे। अंडर-13 लड़कों के एकल वर्ग में पार्थ ठाकुर, अनंत चौहान, लड़कियों में नौशी रमौल, निवृत्ति चौधरी और अंडर-11 लड़कों के एकल वर्ग में दक्ष भारद्वाज व रुद्रांश भारद्वाज को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें