जल शक्ति विभाग जोन सूखे से प्रभावित पेयजल योजनाएं
1. शिमला 206
2. धर्मशाला 85
3. मंडी 44
4. हमीरपुर 0
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह कहते हैं कि अक्तूबर में अमूमन बारिश कम ही रहती है। अभी हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वर्ष 2017 में भी बारिश कम हुई थी।
वर्ष 2004 में 102 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई थी और 92.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की थी। इस साल अक्तूबर, 2020 में बारिश 0.4 फीसदी हुई, जो कि -99 फीसदी दर्ज की गई।
अक्तूबर सूखा जाने के कारण प्रदेश की पेयजल और सिंचाई योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। इस सूखे से बागबानी क्षेत्रों को बड़ा नुकसान हुआ है। - महेंद्र सिंह, राजस्व, जलशक्ति एवं बागवानी मंत्री