फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक की आपके लिए खास पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक ने लोन दरें घटा दी हैं। ये पर्सनल, वाहन और हाउस लोन पर लागू होंगी। आम लोगों के लिए पर्सनल लोन की ब्याज दरें 16.50 से घटाकर 15.25 प्रतिशत कर दी हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य सहकारी बैंक ने पर्सनल लोन की ब्याज दरें 0.5 प्रतिशत घटा दी हैं। पहले 15 फीसदी ब्याज दर पर ऋण मिलता था और अब यह दर 14.5 प्रतिशत कर दी गई है। सहकारी बैंक से हर साल हजारों कर्मचारी और अन्य लोग पर्सनल लोन लेते हैं।
विज्ञापन


बैंक ने पर्सनल लोन सहित तीन तरह के ऋणों की ब्याज दरों को घटाया है। यह कटौती हाउस और व्हीकल लोन की दरों में भी की गई हैं। हाउस लोन की ब्याज दर को पांच साल तक के स्लैब में 10.50 से घटाकर 10.25, पांच से 10 साल के स्लैब में 11 से 10.50 और 10 साल एवं इससे ऊपर के स्लैब में 11.75 से 10.75 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन

व्हीकल लोन की बयाज दरें भी घटाईं

व्हीकल लोन की ब्याज दर को सभी श्रेणियों के व्यक्तिगत वाहनों के लिए तीन साल तक के स्लैब में 11 प्रतिशत से घटाकर 10.75 प्रतिशत किया गया है। तीन साल से ऊपर के स्लैब के लिए ये 11.50 से घटाकर 11 प्रतिशत की गई हैं। हालांकि, पुराने वाहनों के खरीदारों के लिए यह दर 16 प्रतिशत पूर्ववत रहेगी।

वाणिज्यिक वाहनों के लिए भी यह दर पूर्ववत 13.50 प्रतिशत ही रहेगी। बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बताया कि ये दरें नए ऋणों पर लागू होंगी। सहकारी बैंक की ये दरें कुछ राष्ट्रीयकृत बैंकों का ऋण पैट्रन स्डटी करने के बाद घटाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें