फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: सात पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित, मूल्यांकन तिथियां भी तय

Wed, 27 Apr 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सात विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 912 जेई इलेक्ट्रिकल के एक पद के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर चार अभ्यथियों का चयन 10 मई को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सात विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 912 जेई इलेक्ट्रिकल के एक पद के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर चार अभ्यथियों का चयन 10 मई को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। पोस्ट कोड 863 के तहत खनन निरीक्षक के एक पद के लिए भी 10 मई को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।पोस्ट कोड 911 हॉस्टल अधीक्षक एवं पीटीआई के तीन पदों के लिए 11 मई को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। पोस्ट कोड 924 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर व इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के तीन पदों के लिए नौ अभ्यर्थियों का चयन 11 मई को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 833 के तहत सहायक प्रबंधक तकनीकी के पांच पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों का चयन 11 मई को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। पोस्ट कोड 818 के तहत स्टेशन फायर ऑफिसर के दो पदों के लिए 41 अभ्यथियों का चयन 27 मई को होने वाली शारीरिक दक्षता एवं कुशलता परीक्षण के लिए किया है। पोस्ट कोड 895 के तहत उद्यान विभाग में बी-कीपर के चार पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की मेरिट के आधार पर 13 अभ्यर्थियों का चयन 11 मई को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें