प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर 20 अभ्यर्थियों का चयन 28 जनवरी को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। जनसंपर्क विभाग में कलाकार के छह पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 860 में सूचना और जनसंपर्क विभाग में कलाकार के छह पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने वर्ष 2020 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे और उसके बाद फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा करवाई। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर 20 अभ्यर्थियों का चयन 28 जनवरी को होने वाली 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें रोलनंबर 860000025, 860000091, 860000092, 860000095, 860000150, 860000151, 860000196, 860000202, 860000210, 860000232, 860000296, 860000353, 860000396, 860000412, 860000518, 860000524, 860000555, 860000576, 860000596 और रोलनंबर 860000606 शामिल हैं।