फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabaddi: खेल विभाग ने तलब किए अजय ठाकुर-एसोसिएशन के पदाधिकारी

Fri, 22 Jul 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अजय ने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामला बढ़ने पर एसोसिएशन ने भी अजय ठाकुर को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
अजय ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कबड्डी एसोसिएशन और स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर के बीच शुरू हुए विवाद पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को तलब किया है। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पर दोनों पक्षों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। हिमाचल प्रदेश का दुनिया भर में नाम चमकाने वाले कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर इन दिनों कबड्डी एसोसिएशन के खिलाफ मुखर हैं।

विज्ञापन


अजय ने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामला बढ़ने पर एसोसिएशन ने भी अजय ठाकुर को कटघरे में खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर जारी वाक युद्ध पर खेल विभाग ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से जवाबतलबी की है।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों में सार्वजनिक बयानबाजी की जगह विभाग के समक्ष अपनी बात रखने को कहा गया है। मामले की जांच शुरू करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी जाएगी। अजय ठाकुर के आरोपों को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी से भी अवगत कराया गया है। एसोसिएशन सोसायटी एक्ट के तहत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें