फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सुक्खू सरकार, 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि बांटेगी

Fri, 30 Oct 2026 04:07 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 31 अक्तूबर को शिमला में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 51 और राष्ट्रीय स्तर के 368 खिलाड़ियों को कुल 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
खेल मंत्री यादविंद्र गोमा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 31 अक्तूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में 419 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन




खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के अनुसार, सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 368 खिलाड़ी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपये और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर चार साल में दूसरी बार खिलाड़ियों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में जापान में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां के 99 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिमला के 54, सोलन के 49, बिलासपुर के 37, कांगड़ा के 28, हमीरपुर के 24 और ऊना के 19 खिलाड़ी शामिल हैं। इसी तरह कुल्लू और सिरमौर के 18-18, किन्नौर के 15 और चंबा जिले के 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के विषय पर मुख्यमंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई है। सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आर्थिक सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें