उपमंडल पालमपुर के गांव स्पैड़ू का सैनिक मध्य प्रदेश में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गया है। मऊ (मध्य प्रदेश) में शहीद सैनिक की पहचान अक्षय कुमार (25) पुत्र रामा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मऊ स्थित फायरिंग रेंज में सेना का युद्ध अभ्यास चल रहा था।
इस दौरान एक बैरल फटने से आग लग गई, जिसकी चपेट में अक्षय कुमार भी आ गया। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि 21 जेएंडके राइफल्स के जवान अक्षय का पार्थिव शरीर छह अप्रैल को उनके घर स्पैड़ (कंडवाड़ी) पहुंचने की संभावना है।