फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता रणवीर सिंह से अभ्यास करवाकर मैक्लोडगंज पहुंचे कपिल देव

Fri, 05 Apr 2019 10:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साल 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की बन रही बायोपिक के लिए शुक्रवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने क्रिकेट स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने रणवीर सिंह को गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के टिप्स दिए।

विज्ञापन


वहीं, कपिल देव ने दिन में पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज की सैर की। दोपहर बाद मैक्लोडगंज पहुंचे कपिल देव भागसूनाग और धर्मकोट सहित अन्य स्थानों में घूमे। इस दौरान कपिल देव ने स्थानीय लोगों के साथ भी बातचीत की।

भारतीय टीम कपिल देव के नेतृत्व में वर्ष 1983 में पहली बार क्रिकेट के विश्वकप विजेता बनी थी। इस पर कबीर खान के निर्देशन में फिल्म 83 बनाई जा रही है। फिल्म को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और पूर्व क्रिकेट इन दिनों धर्मशाला में हैं।
विज्ञापन


कपिल देव अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। साथ ही अपने जीवन के बारे भी उनको जानकारी दे रहे हैं। फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बेटी आमिया देवी भी निर्देशन में अहम भूमिका निभा रही हैं। पूर्व क्रिकेटर सरदार बलविंदर सिंह संधू भी धर्मशाला में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें