फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आर्थिक हालत खराब, विस चुनावों में केंद्र को होगा एहसास: शत्रुघ्न सिन्हा

Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के खराब आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार अब अपने नेताओं से भी बच नहीं पा रही है। अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नियम बनाए हैं उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बोल कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनाव में जब लोगों के बीच जाएगी तो इस बात का एहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी व देशहित में सुझाव देते हैं जिसे गलत समझ लिया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीएसटी से देश की आर्थिक हालत खराब

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जीएसटी से देश की आर्थिक हालत खराब हुई है। यशवंत सिन्हा ने बिल्कुल सही बात कही है और वे इस बात के लिए उनका समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सुझाव स्वीकार किए जाने चाहिए। लेकिन फिलहाल भाजपा में ऐसा नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार अपनी मर्जी से फैसले ले रही है।

इसमें विशेषज्ञों की राय को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को भी गंभीरता से लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें