फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के मासूम बेटे ने दी शहीद को मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

Sat, 22 Jul 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाक गोलीबारी में शहीद हुए अग्रणी चौकी पर तैनात 14 जीटीसी के राइफलमैन विमल सिंजाली को सुबाथू (सोलन, हिमाचल प्रदेश) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानी लोग और सेना के जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन


सबकी आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब जवान को उनके डेढ़ साल के बेटे योनिक ने मुखाग्नि दी। योनिक अच्छी तरह से समझ भी नहीं पाया कि यह क्या हो रहा है। बच्चे के साथ उसके दादा धन बहादुर भी मौजूद रहे। इससे पूर्व पूरा प्रशासनिक अमला व सेना के जवान शहीद के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन

शहीद के पिता बोले, पाकिस्तान से बदला ले भारत

नेपाल से सुबाथू के लिए निकले शहीद के परिजन बीच में रास्ता भटकने की वजह से तय समय पर नहीं पहुंच पाए। पहले शहीद का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे होना था। लेकिन परिजनों के देरी से पहुंचने पर शाम पांच बजे के बाद शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम विदाई के मौके पर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद और विमल सिंजाली अमर रहे’ के नारों से पूरा सुबाथू गूंज उठा। शहीद के पिता धन बहादुर ने कहा कि उन्हें उनके बेटे की बहादुरी पर नाज है। लेकिन एक-एक करके जवानों के शहीद होने का दुख भी है। अब वो घड़ी आ गई है, जब भारत को पाकिस्तान की ऐसी हरकतों का जवाब जंग से देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें