फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छह और सरकारी स्कूल बनेंगे राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग विद्यालय, सीएम के निर्देशों पर लिया फैसला

Mon, 10 Aug 2026 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।  छह राजकीय विद्यालयों को राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने राज्य के छह राजकीय विद्यालयों को राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। स्तरोन्नत किए जाने वाले विद्यालयों में मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग (सीबीएसई), शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर बुशहर (सीबीएसई), रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहड़ू (शिक्षा बोर्ड) शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावाl चौपाल विधानसभा क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौपाल (सीबीएसई), सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नोहराधार (सीबीएसई) तथा ऊना विधानसभा क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहडाला (शिक्षा बोर्ड) शामिल हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल योजना मेें इन संस्थानों में हाईटेक स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, पौष्टिक भोजन, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें