फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले, एक का आदेश रद्द

Thu, 27 Aug 2026 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने बीते 10 अगस्त को जारी  एचपीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश में आंशिक संशोधन किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते 10 अगस्त को जारी  एचपीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत  एक एचएएस अधिकारी स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया गया है।  शिव राम चौधरी बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे। उन्हें अब कुल्लू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


चौधरी को पहले हमीरपुर में चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन जंगेलबेरी में स्थानांतरित किया जाना था। योगेश रोल्टा को उन्हें सोलन में होम गार्ड का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-2 को कांगड़ा में दूसरी भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह का उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रोहित मृगपुरी अब कुल्लू में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) होंगे। क्षमा दत्त को लाहौल-स्पीति के केलांग में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के रूप में तैनात किया गया है।

निशा के केलांग में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए हैं। बिन्नी मिन्हास को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) केंद्र पलकवाह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पहले से ही पुलिस मुख्यालय शिमला में उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर हैं। साथ ही, वह उप मुख्यमंत्री सुरक्षा में भी तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें