सिंगल विंडो बैठक की अध्यक्षता करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
राज्यस्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 12वीं बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें नए औद्योगिक उपक्रमों की 11 परियोजनाओं के प्रस्तावों और वर्तमान इकाइयों के विस्तार को मंजूरी दी गई। इनमें लगभग 332.50 करोड़ का निवेश होगा और इससे लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में इस दिन से चलेंगी बसें, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
फाइलों, कीलों के उत्पादन के लिए ऊना के के गुरपल्लाह गांव में मैसर्ज गारडेक्स इंडिया प्राइवेट लि., जिंक कोटिंग तार के उत्पादन के लिए सिरमौर के मौजा ओगली में मैसर्ज सिस्टेमिक वायरज प्राइवेट लि., सिरप को मंजूरी मिली है। आईड्रॉप उत्पादन के लिए सोलन के मानकपुर में मैसर्ज अल्ट्रा ड्रग्स फार्मूलेशनज प्राइवेट लि., फ्रूट वाइन उत्पादन के लिए मंडी के कुशलाह में मैसर्ज हिलथ्रिल एग्रो प्रोसेसर और सीए कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए कुल्लू के जमेदी में मैसर्ज बीजा एग्रीफ्रेस को मंजूरी मिली है।
बैठक में कुछ विस्तार प्रस्ताव भी स्वीकृत किए। इनमें दवाई, मरहम, कैप्सूल आदि के अधिक उत्पादन के लिए सोलन के भटाईं गांव में मैसर्ज वैलेस फार्मास्यूटिकल और सिरमौर के ओगली गांव में मैसर्ज माइक्रो पैट इंडस्ट्रीज को पैट बोटल्स के उत्पादन को मंजूरी दी है। एल्यूमिनियम और प्लास्टिक ट्यूबों के निर्माण के लिए मैसर्ज क्रिएटिव स्टाइल, पैक्स प्रा. लि. प्रिंटिड कार्टन के उत्पादन के लिए सोलन के भटोली कलां में मैसर्ज टैंपल पैकेजिंग को स्वीकृति दी है। प्रसाधन सामग्री के निर्माण के लिए सोलन के किशनपुरा में मैसर्ज नैसा लैबोरेट्री तथा इंकजेट प्रिंटर व फेस मास्क आदि के उत्पादन के लिए सोलन के नालागढ़ में मैसर्ज कंट्रोल प्रिंट लिमिटेड के विस्तार प्रस्ताव शामिल हैं।