फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विधानसभा सदन में तीखे सवाल, बाहर मिल रहे एक-दूसरे के गले; खूब लगाए ठहाके

Thu, 21 Dec 2023 11:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला

सार

विधानसभा परिसर तपोवन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सौहादपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बाहर मिल रहे एक-दूसरे के गले; खूब लगाए ठहाके - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन में विधासभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के भीतर विपक्ष की ओर से प्रदेश के मुद्दों पर तीखे सवाल किए जा रहे हैं। वहीं सदन से बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक हाथ मिलाकर एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। आपस में खूब ठहाके भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को भोजनावकाश के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन से बाहर आए तो लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य से हाथ मिलाया। आपस में बातें करते खूब ठहाके भी लगाए। इसी तरह नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा और सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा एक-दूसरे से गले मिले। वहीं मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से विधायक पवन काजल दोनों एक ही वाहन में सवार होकर विधानसभा परिसर से बाहर निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें