फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल विद्यालय नेतृत्व अकादमी को प्रशंसा पत्र से नवाजा

Sun, 30 Jul 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा योजना एवं प्रशासन संस्थान की उप कुलपति प्रोफेसर शशि कला वंजारी ने यह प्रशंसा पत्र विद्यालय नेतृत्व अकादमी हिमाचल को गत वर्षों में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया।
विज्ञापन
हिमाचल विद्यालय नेतृत्व अकादमी को प्रशंसा पत्र से नवाजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में बेहतरीन काम किए जाने पर एनआईएपीए ने हिमाचल विद्यालय नेतृत्व अकादमी को प्रशंसा पत्र से नवाजा। नई दिल्ली में 28 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा योजना एवं प्रशासन संस्थान की उपकुलपति प्रोफेसर शशि कला वंजारी ने प्रशंसा पत्र विद्यालय नेतृत्व अकादमी को दिया।

विज्ञापन


हिमाचल विद्यालय नेतृत्व अकादमी प्रदेश स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। पिछले वर्ष प्रदेश के 2400 प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रमुखों में नेतृत्व क्षमता विकास एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष विद्यालय नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए समग्र शिक्षा निदेशालय की ओर से 2.5 करोड़ की राशि खर्च की गई। इस वर्ष लगभग 2200 विद्यालय प्रमुखों को प्रशिक्षण के लिए 2.4 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। पहले चरण में लगभग 2200 विद्यालय प्रमुखों को कार्यालय प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की ओर से आरंभ किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें