फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Music Book: हिमाचल के स्कूलों में किताबों से सुर और ताल सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 19 May 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड संगीत विषय के लिए पुस्तक तैयार करेगा। यह पुस्तक छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की जाएगी। इससे पहले संगीत अध्यापक अपने स्तर पर ही विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाते थे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड संगीत विषय के लिए पुस्तक तैयार करेगा। यह पुस्तक छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की जाएगी। इससे पहले संगीत अध्यापक अपने स्तर पर ही विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाते थे। पुस्तक में सुर, ताल के अलावा वोकल और वाद्य यंत्रों की जानकारी के अलावा इसे बजाने सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पाठ्य पुस्तक को स्कूल शिक्षा बोर्ड आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से स्कूलों में शुरू करेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 35 से 40 स्कूलों में मौजूदा समय में संगीत की पढ़ाई करवाई जा रही है। इस विषय की पढ़ाई के लिए कोई भी पुस्तक अब तक नहीं है। संगीत की शिक्षा देने के लिए संगीत विषय से संबंधित अध्यापक अपने स्तर पर ही बनाए गए नोट्स के माध्यम से ही विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। इससे विद्यार्थियों को वाद्य यंत्रों को समझने और उनका प्रयोग करने में परेशानी रहती है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड इस विषय के लिए पुस्तक तैयार कर रहा है। इसे अगले शैक्षणिक सत्र से पढ़ाया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक संगीत विषय की पढ़ाई के लिए पुस्तक तैयार करेगा। इससे पहले संगीत अध्यापक अपने स्तर पर ही विद्यार्थियों को संगीत का ज्ञान देते थे। बोर्ड अगले शैक्षणिक सत्र से पुस्तक को पढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें