फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जिलावार मॉनीटरिंग डेस्क करेगा स्थापित, नकल रोकने में मिलेगी मदद

Sun, 17 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में अगले वर्ष तक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें जिलावार डेस्क बनेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में अगले वर्ष तक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें जिलावार डेस्क बनेंगे। वहीं से परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग होगी। साथ ही वीडियो वाॅल भी स्थापित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हर जिला के लिए बोर्ड मुख्यालय में एक अलग से डेस्क की स्थापना करेगा। इस डेस्क के माध्यम से संबंधित जिले के हर परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जाएगी। हर डेस्क के लिए शिक्षा बोर्ड स्टाफ की तैनाती भी करेगा। जिले के सभी परीक्षा केंद्र इस डेस्क से सीसीटीवी कैमरों के से जुड़े होंगे।

विज्ञापन


इसके चलते हर परीक्षा केंद्र पर संबंधित डेस्क से बारीकी से नजर रखी जा सकेगी। इससे पहले प्रदेश भर के सभी परीक्षा केंद्रों एक ही स्थान से माॅनीटरिंग होती है। इसके चलते कई बार सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखना मुश्किल होता है। नए शैक्षणिक सत्र से हर जिले के लिए अलग से डेस्क होने के कारण नकल करने वाले अभ्यर्थियों बारीकी से नजर रखी जा सकेगी। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसके तहत हर जिले के लिए एक अलग से डेस्क स्थापित कर परीक्षा पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें