हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव कम करने और उन्हें सुधार का अवसर देने की तैयारी में है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए इंप्रूवमेंट पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत अब किसी भी विद्यार्थी का परिणाम फेल या कंपार्टमेंट में नहीं होगा। विद्यार्थी अब साल में दो बार मार्च और जुलाई में परीक्षा दे सकेंगे। इस व्यवस्था को मार्च 2026 से लागू करने की तैयारी है। इस नई व्यवस्था के तहत बोर्ड वर्ष में दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगा।
इंप्रूवमेंट पॉलिसी के लिए तैयार प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही मार्च 2026 से यह पॉलिसी लागू कर दी जाएगी और उसी के अनुसार परीक्षाएं करवाई जाएंगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड