उपप्रधान से शुरू किया जग्गी ने सियासी सफर
नाम : देवेंद्र सिंह जग्गी
स्थायी पता : वार्ड नंबर 10 श्यामनगर, नगर निगम धर्मशाला
19 अप्रैल 1973 को पिता साहिब सिंह और माता कलां देवी के घर जन्मे देवेंद्र सिंह जग्गी की पत्नी का नाम प्रीति और पुत्र दिव्यांश हैं।
कब किन-किन पदों पर रहे : वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम पंचायत मंत के उपप्रधान, 2005 से 2010 तक जिला परिषद सदस्य कांगड़ा, 2016 से 2018 नगर निगम धर्मशाला के उपमहापौर, 2018 से 2021 तक नगर निगम धर्मशाला के महापौर, वर्तमान में नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 11 से पार्षद, 2000 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव, 2003 में युवा कांग्रेस महासचिव, 2019 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव हैं। उन्होंने मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में मुझे प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करता हूं। यहां की जनता और संगठन के कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगे। 14 मई को धर्मशाला में चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा जाएगा। नामांकन के दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।-देवेंद्र सिंह जग्गी, कांग्रेस प्रत्याशी, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र