फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All India Police Games: ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पहली बार भाग लेगी हिमाचल की महिला टीम

Sun, 04 Jun 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेश पुलिस महिला हैंडबॉल टीम के ट्रायल ऊना के बनगढ़ मैदान में आयोजित किए गए। इसमें 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह टीम ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भाग लेंगी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस की महिला टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला हैंडबॉल टीम के ट्रायल ऊना के बनगढ़ मैदान में आयोजित किए गए। इसमें 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह टीम ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भाग लेंगी। हिमाचल महिला पुलिस हैंडबॉल टीम के कोच बलबीर सिंह ने बताया कि ट्रायल डीएसपी अंकित शर्मा के देखरेख में आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, वरिष्ठ हैंडबॉल प्रशिक्षक अशोक गौतम और मनोज कुमार ने बतौर चयनकर्ता भूमिका निभाई।

विज्ञापन


खिलाड़ियों का चयन उनकी खेल तकनीक और कुशलता के आधार पर किया गया। उन्होंने बताया कि पहली बार इन गेम्स में हिमाचल की महिला टीम भाग लेगी। इससे पहले प्रदेश पुलिस की महिला हैंडबॉल टीम नहीं थी लेकिन इस बार विभाग ने महिला पुलिस टीम को भी इन गेम्स में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और पदक हासिल करेगी।

महिला टीम में ये खिलाड़ी शामिल
नीनी कुमारी, नीलम, प्रगति शर्मा, सुदेश कुमारी, शैलजा शर्मा, साक्षी ठाकुर, शालिनी चंदेल, राशि कटोच, इंदु बाला, श्रीदेवी, अनिता, साक्षी, कार्तिका चौधरी, अंजलि, अनिता, अंजना और रंजना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें