फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन दोफाड़

Fri, 24 Aug 2018 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में दो फाड़ हो गई है। यूनियन के कुछ ऑपरेटरों ने विजिलेंस को पत्र लिखकर मांग की है कि वह यूनियन में व्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन


ऑपरेटरों का आरोप है कि यूनियन न सिर्फ मनमाने तरीके से काम कर रही है, बल्कि भारी वित्तीय गड़बड़ी भी कर रही है। इसके अलावा गुंडा टैक्स वसूली का भी आरोप लगाया है। 

करीब 11 सौ ट्रक सदस्यों वाली सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन विवादों में है। ऑपरेटर प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने विजिलेंस को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पिछले पांच साल में ऑपरेटरों से वसूले गए करीब पौने चार करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सालाना एकाउंट का ऑडिट भी नहीं किया गया

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके अलावा पिछले पांच साल से सालाना एकाउंट का ऑडिट भी नहीं किया गया है। वहीं, सीसी लिमिट के 70-80 लाख के उपयोग के बावजूद ऑपरेटरों को माल परिवहन के काफी समय बाद तक पेमेंट नहीं मिल रहा।

मांग की कि मामले की जांच कर गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऑपरेटरों की शिकायत के बाद विजिलेंस ने पंजीयक सहकारी सभा को पत्र लिखकर मामले की जांच कर एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें