फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Director: हिमाचल के प्रवीण सूद ने सीबीआई निदेशक का पदभार संभाला

Thu, 25 May 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीबीआई से जुड़ने से पूर्व वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के तौर पर कार्यरत थे। सूद ने भारतीय पुलिस सेवा में अपने लगभग 37 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 
विज्ञापन
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक काडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी प्रवीण सूद ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। सूद मूल रूप से कांगड़ा के परागपुर के मूल निवासी हैं। सीबीआई से जुड़ने से पूर्व वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के तौर पर कार्यरत थे। सूद ने भारतीय पुलिस सेवा में अपने लगभग 37 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इनमें बेल्लारी व रायचूर के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात बंगलूरू शहर, पुलिस आयुक्त मैसूर, डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) तथा डीजीपी (सीआईडी) शामिल हैं। उन्होंने मॉरीशस सरकार के सलाहकार के रूप में काम किया।

विज्ञापन


प्रवीण सूद आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक), आईआईएम बंगलूरू, मैक्सवेल स्कूल ऑफ गवर्नेंस और सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क से पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर हैं। सूद को वर्ष 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक एवं वर्ष 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें सेवा में उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री के स्वर्ण पदक से वर्ष 1996 में सम्मानित किया गया। वर्ष 2011 में यातायात प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी के सबसे नवीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड पुरस्कार एवं सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन में योगदान को वर्ष 2006 में प्रिंस माइकल इंटरनेशनल रोड सेफ़्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें