हस्तलिखित 200 वर्ष पुरानी पुस्तकें, संविधान की काॅपी लाइब्रेरी में माैजूद
इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहां 150 से 200 साल पुरानी किताबें हिंदी, संस्कृत, बंगाली, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में मौजूद हैं। यहां हस्तलिखित धार्मिक किताबों का संग्रहालय भी है। यह किताबें उसी स्थिति में है, जिन स्थितियों में इन्हें लिखा गया था। हालांकि, आज ये किताबें फट चुकी हैं, लेकिन अभी भी उस समय की कलाकृति और लेखनी इन किताबों में मौजूद है। लाइब्रेरी में संविधान की कॉपी भी मौजूद है।
लाइब्रेरी के जीर्णोंद्धार की कवायद शुरू हो गई है। इसे मॉडर्न बनाया जाएगा। वर्तमान में लाइब्रेरी में 1.38 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकें हैं। लाइब्रेरी में कंप्यूटर समेत अन्य डिजिटल माध्यम को भी स्थापित किया जाएगा। इसमें अक्षम बच्चों के लिए भी अलग से एक ब्लॉक तैयार किया जाएगा। - मीना देवी, लाइब्रेरियन, सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी