फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिले सीएम जयराम, इन मसलों को उठाया

Thu, 20 Dec 2018 04:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की। सीएम ने मंडी जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को शीघ्र शुरू करने के लिए मंजूरी और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


सीएम ने शिमला हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भी आग्रह किया। सीएम ने मंडी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए ओएलएस सर्वेक्षण करवाने के लिए धन्यवाद भी किया।

कहा कि नागचला में 700 एकड़ भूमि है जिसमें 640 एकड़ निजी और 60 एकड़ सरकारी भूमि है। इसे हवाई अड्डे के निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। मंडी प्रदेश का केंद्रीय बिंदु है और यह सीमा से लगे क्षेत्रों का प्रवेश द्वार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है मंडी

इसलिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि अभी तक पठानकोट व चंडीगढ़ में ही केवल सेना के हवाई अड्डे हैं। अब मंडी जिले में हवाई अड्डा बनने से सुरक्षा बलों को भी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उड़ान-दो जल्द शुरू करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया ताकि हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हो सके और पर्यटक सस्ती दरों में प्रदेश में पहुंच सकें। केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें