फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भारत की जीत में चमकीं हिमाचल की नीता, खो-खो वर्ल्ड कप में जीते दो मुकाबले

Fri, 17 Jan 2025 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पहले मैच में भारत ने साउथ कोरिया को शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में ईरान को हराया। परिवार ने एक साथ बैठकर लाइव इस मैच को देखा। 
विज्ञापन
खराहल घाटी में टीवी पर मैच देखते नीता के परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला सीनियर टीम में खराहल घाटी की नीता ठाकुर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। नीता ठाकुर राष्ट्रीय टीम में खो-खो वर्ल्ड कप खेलने वाली हिमाचल की पहली खिलाड़ी हैं। पहले मैच में भारत ने साउथ कोरिया को शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में ईरान को हराया। परिवार ने एक साथ बैठकर लाइव इस मैच को देखा। परिजनों के टीवी पर एक साथ बैठकर मैच देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


खो-खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में खराहल की नीता के चयन को लेकर बेउगी गांव में खुशी की लहर है। नीता ने खेल सफर 2014 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर किया। अब तक 13 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। स्कूल के डीपीई देव चंद ठाकुर ने कहा कि टीम की सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें