फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fencing World Cup: फेंसिंग विश्वकप में दम दिखाएंगी हिमाचल की ज्योतिका

Thu, 18 May 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

आबुधाबी में 19 मई से आरंभ होने वाली महिलाओं की फेंसिंग विश्वकप में हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्व कप में भाग लेने के लिए चार सदस्य भारतीय दल आबुधाबी के लिए रवाना हो गया है। 
विज्ञापन
ज्योतिका दत्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात के आबुधाबी में 19 मई से आरंभ होने वाली महिलाओं की फेंसिंग विश्वकप में हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्व कप में भाग लेने के लिए चार सदस्य भारतीय दल आबुधाबी के लिए रवाना हो गया है। रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता अब तक 41 बार विदेशी धरती पर भारतीय महिला तलवारबाज टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ज्योतिका की उपलब्धि से उसके परिजनों में भी उत्साह है। महिला फेंसिंग विश्वकप 19 मई से 21 मई तक आबुधाबी में आयोजित होगा।  उधर, बेटी के उपलब्धि से पिता दिनेश दत्ता भी काफी खुश है। उन्होंने कहा कि ज्योतिका ने 41 बार विदेशी धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धियों से वह काफी गौरवान्वित है। संवाद

विज्ञापन


ग्रैपलिंग में हुनर दिखाएंगे हर्षित 
मध्य प्रदेश में 1 से 4 जून तक 16वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए कुल्लू के हर्षित का चयन हुआ है। वह मध्य प्रदेश में अंडर-17 के 95 किलोग्राम भार वर्ग में अपना हुनर दिखाएंगे। उधर, पिता मुरारी लाल ने कहा कि हर्षित का चयन गर्व की बात है। वहीं, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर समेत अन्य लोगों ने हर्षित को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें