फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नालागढ़ में स्थापित होगी प्रदेश की पहली गोला-बारूद बनाने वाली फैक्टरी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

Tue, 29 Jun 2021 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शिमला सचिवालय में प्रदेश सरकार और निजी कंपनी के बीच प्रदेश में टैंक और तोपों के लिए असलहे तैयार करने की इकाई स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। 
विज्ञापन
गोला-बारूद बनाने वाली फैक्ट्री के लिए हुआ एमओयू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले के नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश की पहली गोला-बारूद बनाने वाली फैक्टरी स्थापित होगी। इसके लिए मंगलवार को प्रदेश सरकार ने एक निजी कंपनी कंपनी मैसर्ज एसएमपीपी प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के साथ 5000 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है। इस फैक्टरी में 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।  प्रदेश में फैक्टरी लगाने के लिए निजी कंपनी को करीब एक हजार एकड़ जमीन की जरूरत होगी।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शिमला सचिवालय में प्रदेश सरकार और निजी कंपनी के बीच प्रदेश में टैंक और तोपों के लिए असलहे तैयार करने की इकाई स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

विज्ञापन


बताते हैं यह देश की पहली कंपनी है जो इस तरह की इकाई स्थापित कर रही है। इससे पहले कंपनी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी यह उद्योग स्थापित करने का प्रयास किया था, लेकिन इसे हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति और मैसर्ज एसएमपीपी प्राइवेट इंडिया लिमिटेड की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. एससी कांसल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग नरेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें