सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कुल्लू में पुलिस अफसरों में मारपीट मामले में रिपोर्ट के अध्ययन के बाद फैसला लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू मामले पर कहा है कि रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उसी के बाद ही निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। गृह मंत्रालय को सूचित कर रहे हैं कि नहीं। इस सवाल पर सीएम बोले कि उन्हें नहीं लगता कि इतना ज्यादा किया जाए। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो राहत का पैकेज देने का ऐलान किया है, उससे कोविड की तीसरी लहर आने पर इससे निपटने में आसानी होगी। जयराम ठाकुर बोले कि अगर ऐसी स्थिति आती भी है तो सरकार इसे हैंडल कर लेगी। इसके अलावा विभिन्न संस्थान खोलने पर भी बहुत जल्दी निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए भी लाभकारी होगा। प्रदेश में मध्यम और लघु उद्योग ज्यादा हैं।
इनका लाभ होगा। पर्यटन व्यवसाय को भी सौ प्रतिशत गारंटी ऋण देने का भी लाभ होगा। राज्य को क्या लाभ हो सकते हैं, उसका अध्ययन कर रहे हैं। वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश बहुत गंभीर काम कर रहा है। हमने 1,113 नमूने भेजे थे। इसमें कोई म्यूटेशन नहीं पाया गया है। 235 में ही म्यूटेशन है। डेल्टा के वैरियेंट हैं, पर डेल्टा प्लस का कोई भी मामला नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटक हिमाचल आएं, पर उनसे अपील है कि वे प्रोटोकॉल का पालन करें।