फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे टेट परीक्षा

Tue, 25 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली टेट परीक्षा में हिमाचल के कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड दिसंबर माह में प्रस्तावित टेट परीक्षा में मौका दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को न तो कोई फीस भरनी पड़ेगी और न ही टेट परीक्षा के लिए बोर्ड के पास दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में 25 अगस्त से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की टेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


इन परीक्षाओं में सूबे के 50 हजार के करीब अभ्यर्थी 150 के करीब सेंटरों में टेट की परीक्षा देंगे, लेकिन इस दौरान सूबे से तीन छात्र ऐसे हैं, जो मौजूदा समय में कोरोना पॉजिटिव चल रहे हैं। इन तीनों अभ्यर्थियों को टेट परीक्षा में बैठने से वंचित रखा जाएगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बोर्ड दिसंबर माह में प्रस्तावित होने वाली टेट परीक्षा में बैठने का मौका देगा। इन छात्रों को परीक्षा में न बिठाने के लिए बोर्ड प्रबंधन संपर्क कर चुका है। साथ ही उन्हें दिसंबर माह में प्रस्तावित परीक्षा में भाग लेने के लिए कहा गया है। 

कंटेनमेंट जोन के अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा
जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिले में मौजूदा समय में कई स्थानों को कंटेनमेंट और बफर जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों से संबंध रखने वाले अभ्यर्थी उपमंडल प्रशासन को सूचित कर परीक्षा में जा सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश भर से अभी तक करीब तीन अभ्यर्थियों की कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना है। ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड दिसंबर माह में प्रस्तावित होने वाली टेट परीक्षा में बैठने का मौका देगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें