फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पहले अटल टनल, फिर छाया ‘हिमाचल का छोकरा’

Sun, 04 Oct 2020 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
टनल के लोकार्पण पर अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह नौ बजे हिमाचल की जमीन पर कदम रखने से पहले सोशल मीडिया पर अटल टनल और अटल टनल रोहतांग जैसे कई हैशटैग ट्रेंडिंग हो गए। वहीं, कार्यक्रम के खत्म होने तक सोशल मीडिया पर ‘हिमाचल का छोकरा’ भी छा गया। दरअसल, शनिवार को फेसबुक पर तकरीबन हर भाजपाई कार्यकर्ता और सरकारी पेज से अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के पूरे कार्यक्रम को लाइव दिखाने की तैयारी की गई थी। हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रसारण कराया गया। ऐतिहासिक व सामरिक महत्व वाले प्रोजेक्ट के जरिये मोदी की बात लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


विधायकों व कार्यकर्ताओं को भी अटल टनल से संबंधित हैशटैग को लेकर ट्वीट करने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम के दौरान ट्विटर पर अटल टनल छाया भी रहा। लेकिन कार्यक्रम के बीच में पीएम मोदी ने दो बार केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को मुस्कुराते हुए हिमाचल का छोकरा कहकर संबोधित कर दिया। चूंकि इस संबोधन को नकारात्मक रूप से इस्तेमाल कर संसद में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गलत शब्दों का प्रयोग किया था। ऐसे में मोदी के इस संबोधन को कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ ले लिया और कार्यक्रम के अंत तक सैकड़ों ट्वीट कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें