हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरत परिवेश पर बनाना चाहते हैं फिल्म
टेलीविजन की दुनिया में आर्यन हरनोट इससे पहले भी अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया है। अभिनय के साथ-साथ आर्यन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह अब तक दो शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 20 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। आर्यन का सपना आने वाले समय में एक ऐसी फिल्म बनाने का है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खूबसूरत परिवेश को एक नए नजरिए के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा सके। वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म के जरिए हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिले और दर्शकों को प्रदेश की अनूठी दुनिया से रूबरू होने का अवसर मिले।