फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का भंडारण करने के लिए हिमाचल तैयार, प्रदेश में 386 स्थान चिह्नित

Fri, 11 Dec 2020 10:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोा वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने कोरोना वैक्सीन के भंडारण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। वैक्सीन के भंडारण को प्रदेश में 386 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पताल शामिल हैं। प्रदेश में लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। 3700 वैक्सीनेटर भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे और इसको लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने के लिए फील्ड में जाने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा किट और उपकरण उपलब्ध कराए जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ बैठक हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को अपनी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें