फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Vidhan Sabha Election: हिमाचल चुनाव के लिए तैयार, मुख्य सचिव ने निर्वाचन आयोग को दी जानकारी

Tue, 13 Sep 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्य मुख्य चुनाव अधिकारियों और अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आरडी धीमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। यहां पर कोविड संक्रमण के मामले भी नाममात्र के हैं। धीमान ने भारतीय निर्वाचन आयोग को हिमाचल प्रदेश में कोविड की वस्तुस्थिति के बारे में अवगत करवाया। मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों, राज्य मुख्य चुनाव अधिकारियों और अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इन चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उनसे प्रदेश में कोविड की स्थिति के बारे में पूछा गया तो इस पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि पिछले 15 दिनों में कोविड पर प्रदेश में काफी घटा है। यहां संक्रमण दर केवल एक फीसदी ही है। वर्तमान में प्रदेश में 358 लोग पॉजिटिव हैं। केवल 15 लोग ही अस्पतालों में दाखिल हैं। यहां पर जनजीवन भी सामान्य हो चुका है। ऐसे में यहां पर विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें