फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के बच्चों के टीकाकरण में हिमाचल देश भर में पहले स्थान पर

Thu, 24 Dec 2020 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक साल के बच्चों को लगने वाला टीकाकरण में हिमाचल देश में पहले स्थान पर है। वर्ष 2020 में करवाए गए सर्वे में हिमाचल 89.3 टीकाकरण हुआ है, जबकि अन्य राज्यों में यह आंकड़े कम हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की ओर से करवाया गया है। यह सर्वे देश के 17 राज्यों में करवाया था। इसमें हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर आया है।

विज्ञापन


बिलासपुर जिले में 92 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण किया जा चुका है। एनएचएम के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस सर्वे में एक साल के बच्चों को लगने वाले पोलियो, खसरा, काली खांसी, टेटनस टीकों की जांच की जाती है कि कितने टीके अभी तक बच्चों को लगाए जा चुके हैं। एक साल के बच्चों को लगने वाले यह टीके आखिरकार धरातल रिपोर्ट पर कितने लाभदायक सिद्ध हैं, इसकी भी जांच की जाती है।

किस राज्य में कितनी फीसदी दर
हिमाचल प्रदेश में 89.3 वेस्ट बंगाल 87.8, कनार्टक 84.1 गोवा 81.9, सिक्किम 80.6 तेलंगाना-79.1 केरल 77.8 गुजरात 76.3, महाराष्ट्र 73.5, अरुणाचल प्रदेश 73, मिजोरम 72.5, बिहार 71, मणिपुर 69.8, त्रिपुरा 69.5, असम 66.4, मेद्यालय 63.8 और नागालैंड में यह प्रतिशतता 57.9 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें