फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से शुरू होगी ग्राम संवाद यात्रा

Mon, 25 Feb 2019 08:21 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन 1 मार्च से ग्राम संवाद यात्रा का शुभारंभ जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा करेगा। ग्राम संवाद यात्रा के लिए पदाधिकारियों को जिलों का कार्यभार भी सौंपा गया है।  

विज्ञापन


सोमवार को राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राज्य कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने की।

राठौर ने कहा कि ग्राम संवाद यात्रा का मकसद हिमाचल की 3226 पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत करवाना है। संविधान ने पंचायतों को जो अधिकार दिए हैं, वर्तमान में भाजपा सरकार इसका हनन कर रही है।
विज्ञापन


इससे पंचायतों के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी हिमाचल प्रदेश गगनदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे।   

विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिलास्तर पर कार्यभार भी सौंपा गया है, जिसमें सुमित खन्ना को मंडी, अरुणा अचल कौल-शिमला, राजेंद्र-ऊना, जगदीश नायक-बिलासपुर, राजीव शर्मा-सोलन और सिरमौर, निर्मला चौहान-कुल्लू, सुरेश कारदू-किन्नौर, राम सिंह नेगी-लाहौल सपिति, सुनील बलौरियां और अरुण कटोच-चंबा, दीपक राठौर और ब्रहमदास चौहान-कांगड़ा, जिला में ग्राम संवाद यात्रा की जिम्मेवारी रहेगी।

 राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पवन ठाकुर, लषकरी राम, सुनील शर्मा, पृथी पाल चंदेल, मस्तराम ठाकुर, ब्रहम दास चौहान, संतोष कुमार, निर्मला चौहान, हीरा पाल, राजीव शर्मा, जगदीश नायक, परस राम, सुमित खन्ना, रणधीर पंवार, दिनेश आर्य, विवेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें