फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Rain: हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, शिमला समेत कई जगह आज स्कूल बंद रखने के आदेश

Tue, 26 Aug 2025 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है। शिमला, ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में आज शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से पांच एनएच समेत 793 सड़कें बंद, 956 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में आफत की बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच सोमवार को कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी में भारी बारिश हुई। बारिश-भूस्खलन के चलते कई जगह भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


खराब मौसम को देखते हुए आज राजधानी शिमला जिले में भी आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। 

अधिष्ठाता अध्ययन प्रो बी के शिवराम ने इसकी अधिसूचना जारी की है। उपायुक्त शिमला ने मंगलवार को सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने शिक्षण कार्य बंद रखे जाने के आदेश जारी किये है। इससे पहले, मंगलवार को ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में फंसे कर्मचारी का किया रेस्क्यू 
उधर, मनाली में गत दो दिन से भारी वर्षा हो रही है, जिस कारण से ब्यास नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, ग्रीन टैक्स बैरियर आलू ग्राउंड के पास पानी सड़क पर बह रहा है। बिंदू ढांक के पास सड़क मार्ग बह गया है। इसलिए यातायात को डायवर्ट किया गया है। वहीं, सब्जी मंडी में फंसे कर्मचारी का रेस्क्यू किया गया है।

बारिश-भूस्खलन के चलते आनी-कुल्लू, मंडी-कुल्लू, मंडी-पठानकोट, जालंधर-मंडी और भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत प्रदेश में 793 सड़कें बंद हो गई हैं। 

चंबा और कांगड़ा में रेड अलर्ट
इसके साथ ही 956 ट्रांसफार्मर और 517 पेयजल योजनाएं ठप हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड और कुल्लू-मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में येलो अलर्ट रहेगा।

 

राजधानी शिमला में रविवार देर रात से जारी बारिश सोमवार को भी जारी रही। टूटीकंडी में भूस्खलन के चलते बहुमंजिला मकान खतरे की जद में आ गया है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे सनवारा के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से कई घंटे तक बाधित रहा। 
 

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन
बिलासपुर में किरतपुर-मनाली फोरलेन भूस्खलन से कई घंटे बंद रहा। मरोतन में मलबे की चपेट में आने से दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में वोल्वो के चपेट में आने से पांच सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। 

 

मंडी में रविवार रात को किरतपुर-मनाली हाईवे बंद होने से हनोगी टनल और रैंसनाला टनल के भीतर करीब 300 गाड़ियां फंसी रहीं। सुंदरनगर के भनवाड़ में बारिश के चलते एक गोशाला गिर गई है। सराज की पंचायत तांदी के लाछ और गाता गांवों में जमीन धंसने से 15 मकानों को खतरा हो गया है। 

चार मकानों को खाली करवाया गया है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 13 घंटे बाद बहाल हो पाया है। चंबा में रविवार रात जोत मार्ग पर 100 से अधिक वाहन फंसे रहे। चंबा-भरमौर मार्ग पर भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर और पंजाब के श्रद्धालुओं के कई वाहन रविवार रात को फंसे रहे। कई घंटे तक कोई मदद न मिलने पर श्रद्धालुओं ने सरकार और डीसी चंबा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के चार श्रद्धालुओं की खराब मौसम के बीच मौत हो गई। इनमें पठानकोट के जिला सुजानपुर के अमन (18), पठानकोट के रोहित (18) और अनमोल (26) निवासी गुरदासपुर शामिल हैं। एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। इसी बीच, प्रशासन के आगामी आदेशों तक मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा दी है। एसडीएम अपने क्षेत्र में मणिमहेश जाने वाले यात्रियों को रोकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें