फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश का कहर: पांच घर ढहे, आठ क्षतिग्रस्त, 18 गोशालाएं ध्वस्त; नाले में बहने से एक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 09:29 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार रात और बुधवार को पांच मकान ढह गए, जबकि आठ मकानों को नुकसान पहुंचा। 18 गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। मंडी की चौहार घाटी में नाले के तेज बहाव में बहने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में करीब 60 सड़कें बंद हैं। कुल्लू के 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है।
विज्ञापन
ददाहू सड़क बंद होने से पैदल जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात और बुधवार को बारिश एवं भूस्खलन के कारण प्रदेश में पांच मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि आठ मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 18 गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। नाले में बहने से एक की जान चली गई है। 

विज्ञापन


बिलासपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर में मकानों को नुकसान पहुंचा है। 30 जून से 2 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश एवं भूस्खलन के कारण करीब 120 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस अवधि में 261 लोगों की मौत हुई है और 471 लोग घायल हुए हैं। इनमें 154 मौतें सड़क हादसों में हुई हैं। 

विज्ञापन

उधर, मंडी जिले की चौहार घाटी में सवाड़ नाले को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 55 वर्षीय सबला राम निवासी ग्रामण बह गए। वह अखरोट लेने गए थे। वापसी में नाला पार करते समय तेज बहाव में बहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम तक प्रदेशभर में 60 सड़कें बंद थीं। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में 60 ट्रांसफार्मर ठप होने से बंजार, सैंज और मंडी जिले के सीमावर्ती इलाकों के 100 से अधिक गांवों में बिजली ठप है। 

जलोड़ी जोत के समीप एनएच-305 पर चार जगह भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ। बिंद्राबणी और फाडेलनाला में मलबा हटा यातायात बहाल कर दिया गया है। बिलासपुर की जुखाला पंचायत के नलवाड़ गांव में मंगलवार आधी रात पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक गाय की मौत हो गई। सिरमौर में बारिश के चलते नाहन-ददाहू मुख्य मार्ग 19 घंटे बंद रहा। शिमला से धर्मपुर तक ट्रेनें चलाने का वीरवार को ट्रायल होगा। शुक्रवार को आधे तक ट्रेनों का नियमित संचालन होगा। 

कांगड़ा-सिरमौर में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कांगड़ा और सिरमौर के कई हिस्सों में वीरवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 सितंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 और 8 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें