फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश में पीलिया और डायरिया के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

Sun, 09 Jul 2023 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि बरसात में होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में बारिश के चलते मटमैला पानी के सप्लाई होने से पीलिया और डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। आईजीएमसी के समेत प्रदेश के छह मेडिकल और जोनल अस्पतालों में जलजनित रोगों के औसतन पांच से सात मरीज भर्ती हो रहे हैं। सरकार ने बीमारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि गंदे पानी के कारण ही डायरिया का जीवाणु शरीर में प्रवेश करता है।

विज्ञापन


ऐसे में पीलिया के बाद डायरिया होने का खतरा अधिक रहता है। इसके चलते डॉक्टर पीलिया ठीक होने के बाद भी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि डायरिया का बैक्टीरिया पीलिया से पहले भी शरीर पर आक्रमण कर सकता है। ऐसे में एहतियात बरतना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि बरसात में होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट किया है।

डायरिया के लक्षण
शरीर के अंदर का तापमान कम होने से उल्टी और दस्त की शिकायत हो जाती है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आते हैं। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से डायरिया हो सकता है। पीलिया ग्रसित मरीज का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इस कारण उसके शरीर में कुछ टिक नहीं पाता और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में वह व्यक्ति भी डायरिया की चपेट में आ जाता है।
विज्ञापन


क्या है परहेज
ठंड से परहेज रखें। दूषित पानी पीने से डायरिया का बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसलिए उबला हुआ पानी पियें, तरल पदार्थ और हल्का भोजन ज्यादा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें