फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग: 250 करोड़ से सुधरेंगे हिमाचल के एनएच, एनएचएआई को भेजा प्रस्ताव

Mon, 26 Sep 2022 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ियों को काटा जा रहा है। इससे मिट्टी और मलबा नेशनल हाइवे पर गिर रहा है। मशीनों से हो रही कटिंग से पहाड़ियां खिसक रही हैं। इससे बीच-बीच में नेशनल हाइवे की हालत खस्ता हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 250 करोड़ से नेशनल हाइवे (एनएच) की मरम्मत होगी। फोरलेन निर्माण के चलते प्रदेश में नेशनल हाइवे की हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में सरकार ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को इनकी मरम्मत करने के लिए कहा है। शिमला-परवाणू, मंडी-नेरचौक, मंडी- पठानकोट बाईपास शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने नेशनल हाइवे की मरम्मत के लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है।   

विज्ञापन


फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ियों को काटा जा रहा है। इससे मिट्टी और मलबा नेशनल हाइवे पर गिर रहा है। मशीनों से हो रही कटिंग से पहाड़ियां खिसक रही हैं। इससे बीच-बीच में नेशनल हाइवे की हालत खस्ता हो गई है। वाहन मालिक घंटों जाम में फंस रहे हैं। लोगों को हादसा होने का अंदेशा रहता है। हालांकि, इसको लेकर मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में भी अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एनएच ठीक करने को कहा गया है।

जहां से फोरलेन गुजर रहा है, उन स्थानों पर पहाड़ियों को सीमेंट और सरिये के साथ पक्की चट्टान बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहाड़ियों के खिसकने का खतरा टल जाता है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने कहा कि एनएचएआई को मरम्मत पर खर्च की जाने वाली राशि का प्रस्ताव भेजा गया है। एनएचएआई अगर सरकार को पैसा देती है तो विभाग खुद इनकी मरम्मत करेगा।
विज्ञापन


सरकार ने एक महीने में मांगी है रिपोर्ट
प्रदेश सरकार ने नेशनल हाइवे की हालत सुधारने को लेकर एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पहले चरण में उन स्थानों को ठीक करने को कहा गया है, जहां लगातार चटाने खिसक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें