राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में भरी जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 27 नवंबर से स्क्रीनिंग परीक्षाएं ली जाएंगी। आयोग की ओर से बुधवार को इसका शेड्यूल जारी किया गया है। हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के भर्ती के लिए परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी। समाज शास्त्र विषय की 28 नवंबर, भूगोल की 29 और संस्कृत विषय के लिए भर्ती परीक्षा 30 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
केमिस्ट्री की परीक्षा 1 दिसंबर, अर्थशास्त्र की 2, अंग्रेजी की 3 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 4 दिसंबर को राजनीति शास्त्र की परीक्षा सुबह 11:00 से 1:00 बजे और 5 दिसंबर को इतिहास विषय की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। आयोग के सचिव डीके रत्न ने बताया कि ई एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।