फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लोकसेवा आयोग ने जारी किया एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम, 56 अभ्यर्थी चयनित

Tue, 24 Jun 2025 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 17 से 19 जून तक प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद आयोग ने मंगलवार को 56 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोकसेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आठ सितंबर 2024 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। सात से नौ मार्च 2025 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था। 17 से 19 जून तक प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद आयोग ने मंगलवार को 56 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। 33 अभ्यर्थियों का चयन सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी के तौर पर हुआ है। इन सभी को नियमित आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इनके अलावा उद्योग विभाग में नौ एक्सटेंशन अधिकारी, दस इलेक्शन कानूनगो और सहकारिता विभाग में चार निरीक्षक आडिट ट्रेनी आधार पर नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी के पद पर कुसुम लता, क्षितिज मेहता, नितेश कुमार, साक्षी मेहरा, आस्था पवार, स्वाति, प्रेरणा, शिल्पा, दीपिका देवी, देशराज सैनी, रिजिका औक्टा, नेहा सहगल, अनाया, सौरभ शर्मा, दीपक, सुमंत कौशल, सौरव वर्मा, संजय ठाकुर, कमल किशोर, नितिका चौधरी, प्रियदर्शनी, आंचल कुमारी, गुलशन भारद्वाज, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, आशीष, कुमारी वैशाली, आनंद कुमार, अमन चड्ढा, अखिल वर्धान, शामलाल, विनित कुमार और प्रिया सैनी का चयन हुआ है। उद्योग विभाग में एक्सटेंशन अधिकारी के लिए अक्षय कुमार, निकिता सोनी, मनोज कुमार, लाघवी शर्मा, विक्रांत पांडे, प्रणव शर्मा, श्वेता ठाकुर, चेतेंद्र कुमार और मंजीत सिंह का चयन हुआ है। चुनाव विभाग में इलेक्शन कानूनगो के पद पर योमित कुमार, आरती दत्त शर्मा, प्रशांत चड्ढ़ा, मुनीष सिंह, संगीता रानी, सुशांत वर्मा, अर्चना शर्मा, शुभम चंदेल, अभिनव आनंद और तुषार का चयन हुआ है। सहकारिता विभाग में निरीक्षक आडिट के पद के लिए विजेंद्र सिंह पठानिया, हरीश शांडिल, जीवन लाल और अलीशा को चुना गया है।
विज्ञापन

किसान के बेटे आनंद ने पास की एलाइड सेवा परीक्षा
 भराड़ी उप तहसील के छोटे से गांव दधोल के आनंद कुमार मंगलम ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलाइड सेवा परीक्षा पास की है। अब वह आबकारी एवं कराधान विभाग में सहायक आयुक्त बने हैं। आनंद किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुरेंद्र कुमार सब्जी की खेती करते हैं जबकि माता संतोष कुमारी गृहिणी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आनंद ने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष व आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखी। आनंद ने बिना कोचिंग शिमला में रहकर एचपीयू की लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी कर तैयारी की। यह सफर आसान नहीं रहा। वह 12 बार मुख्य परीक्षा और 3 बार इंटरव्यू में असफल हुए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आनंद की प्रारंभिक शिक्षा एसवीएम दधोल व एसवीएम भटेड़ से हुई है। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं से बीएससी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी व एमफिल की की। आनंद का चयन सितंबर 2024 में प्रारंभिक परीक्षा, मार्च 2025 में मुख्य परीक्षा और 18 जून 2025 को हुए साक्षात्कार के बाद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें