फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिम बस कार्ड बनाने का समय एक माह और बढ़ाने की तैयारी, मशीनों को भी किया जा रहा अपडेट

Wed, 28 Jan 2026 12:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में हिम वस कार्ड बनाने की अवधि एक महीना और बढ़ सकती है। परिवहन विभाग ने 31 जनवरी तक कार्ड बनाने का समय तय कर रखा है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हिम वस कार्ड बनाने की अवधि एक महीना और बढ़ सकती है। परिवहन विभाग ने 31 जनवरी तक कार्ड बनाने का समय तय कर रखा है। लोगों के आग्रह के चलते तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 50 हजार लोगों ने हिम बस कार्ड बना लिए हैं। मशीनों को भी अपडेट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को भी बस में 50 फीसदी तक किराये में छूट के लिए अब हिम कार्ड बनाना आवश्यक है। सरकार ने इसके लिए 31 जनवरी तक हिम कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगर 31 जनवरी तक कार्ड नहीं बनते हैं तो महिलाएं किराये में मिलने वाली 50 फीसदी छूट का लाभ नहीं ले सकेंगी। अब निगम प्रबंधन की ओर से तिथि को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किराये में छूट प्राप्त कर रहे विभिन्न 28 श्रेणी के यात्रियों को हिम बस कार्ड बनाना सरकार ने अनिवार्य किया है। राज्य में अभी तक 50 हजार के करीब हिम बस कार्ड ही बनाए गए हैं, जबकि निगम की बसों में रोजाना करीब चार से पांच लाख लोग सफर करते हैं। इन यात्रियों में करीब दो लाख महिलाएं प्रतिदिन बसों में सफर करती है, जिन्हें किराये में 50 फीसदी की छूट निगम की बसों में प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें