फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी, पूर्व महिला क्रिकेटर गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का वादा करके सपना ने उससे 27 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी में खिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी के आरोप में एक पूर्व महिला क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सपना रंधावा कांगड़ा जिले के रानीताल की रहने वाली पूर्व क्रिकेटर है। उसके खिलाफ गुजरात के सूरत के रहने वाले भाविक पटेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। गुजरात पुलिस ने कांगड़ा जिले के हरिपुर पुलिस थाना और रानीताल पुलिस चौकी के सहयोग से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि सपना साल 2014-15 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की ओर से खेल चुकी है। स्थानीय पुलिस ने उसे देहरा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से गुजरात पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्रॉफी में खिलाने का वादा करके सपना ने उससे 27 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गुजरात के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। रानीताल पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में भी सपना के खिलाफ इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें