फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 विधायकों ने 25 मिनट में सीएम पर कर दी सवालों की बौछार

Sun, 15 Dec 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में लगभग 25 मिनट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने सवालों की बौछार लगा दी। सेवा विस्तार, करुणामूलक आधार पर नियुक्ति देने और आपराधिक मामलों पर सत्तापक्ष-विपक्ष के दस विधायकों ने सीएम पर सवाल दागे।

विज्ञापन


सीएम अपनों के साथ-साथ विपक्ष के हर तीर को जवाबों से काटते रहे।  अंतिम दिन के प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री के संबंधित विभागों के सबसे ज्यादा लगे थे।करुणामूलक आधार पर नियुक्तियां देने के मामले पर सीएम ने विस्तारपूर्वक जानकारी सदन में दी। यह प्रश्न कसुम्पटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह, नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी व जयसिंहपुर के रविंद्र सिंह धीमान ने लाया था।

इससे पहले ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने सेवा विस्तार का मामला उठाया। सीएम ने कहा कि सेवा विस्तार पर कोई नीति नहीं बनाई है। आपराधिक मामलों को लेकर भी कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेेगी, विक्रमादित्य सिंह, बिक्रम सिंह जरयाल और मोहन लाल ने सवाल पूछे। सीएम ने कहा कि अपराध ज्यादा नहीं हो रहे हैं, बल्कि मामले ज्यादा हो रहे हैं। सरकार ऐसे मामलों का तुरंत निपटारा करने की दिशा में प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


अंतिम दिन सीएम से 29 विधायकों ने पूछे 21 सवाल
शीत सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भाजपा-कांग्रेस के 29 विधायकों के 21 प्रश्न लगे थे, जिसमें सिर्फ तीन प्रश्न ही लग पाए। सीएम ने सभी प्रश्नों का लिखित जवाब पटल पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें