फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से झुलस रहे देश के तीन राज्यों को हिमाचल देगा बड़ी राहत

Sun, 29 Apr 2018 05:50 PM IST
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से झुलस रहे देश के तीन राज्यों को हिमाचल बड़ी राहत देने जा रहा है। पहली मई से हरियाणा, एनपीसीएल (नोएडा), डीवाईसीएल (दिल्ली) और बीआरसीएल (दिल्ली) को हिमाचल अगले पांच महीनों तक बिजली की सप्लाई देगा।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर 1517 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई दी जाएगी। गर्मी बढ़ते ही हिमाचल में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। प्रदेश में गर्मियों के मौसम में बिजली की अधिक जरूरत नहीं होती है।

ऐसे में हिमाचल ने ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली लेने वाले राज्यों को चुना है। इन राज्यों को हिमाचल मई से सितंबर तक बिजली की सप्लाई देगा। सर्दियों के मौसम में बिजली संकट से जूझने वाले हिमाचल प्रदेश को यह पड़ोसी राज्य 15 अक्तूबर से 31 मार्च तक बिजली की सप्लाई वापस देंगे। बैंकिंग पर बिजली देने को लेकर हिमाचल के साथ पड़ोसी राज्यों का बाकायदा एग्रीमेंट हुआ है।
विज्ञापन


किस राज्य को कितनी सप्लाई दी जानी है। इसे रोजाना तय किया जाता है। कुल 1517 मिलियन यूनिट हिमाचल की ओर से दूसरे राज्यों को सप्लाई करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इन राज्यों से हिमाचल 1698 मिलियन यूनिट बिजली वापस लेगा। मई के पहले हफ्ते में 28 लाख यूनिट प्रति दिन के हिसाब से तीनों राज्यों को बिजली दी जाएगी। गर्मी बढ़ते ही इसे बढ़ाया जाएगा। 

हिमाचल को प्रतिदिन 265 लाख यूनिट की जरूरत- राज्य बिजली बोर्ड की परियोजनाओं में इन दिनों रोजाना 45 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। हिमाचल को इन दिनों बिजली की जरूरत 265 लाख यूनिट के बीच है। 

टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ पंजाब- गर्मियों के मौसम में आमतौर पर हर साल पंजाब भी हिमाचल से बिजली लेता है, लेकिन इस साल पंजाब ने टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। बताया जा रहा है कि पंजाब में थर्मल प्लांट्स में बिजली का अच्छा उत्पादन हो रहा है। इसके चलते पंजाब ने टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।

प्रदेश को वर्तमान में बिजली जरूरत : 265 लाख यूनिट
प्रदेश की अपनी योजनाओं में उत्पादन : 45 लाख यूनिट
सेंट्रल शेयर से हिमाचल को मिल रही : 185 लाख यूनिट
निजी क्षेत्र की परियोजना से मिल रही : 42 लाख यूनिट

प्रदेश में बढ़ने लगा बिजली उत्पादन- एग्रीमेंट के तहत हिमाचल पड़ोसी राज्यों से सप्लाई देता और लेता है। इसे बिजली की बैंकिंग कहा जाता है। प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के पास उपलब्धता से अधिक बिजली को पड़ोसी राज्यों को देकर गर्मी से बचाया जा रहा है। - जेपी कालटा, प्रबंध निदेशक राज्य बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें